Six thousand voters voted on 1200 households approached prompted in gonda -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

1200 घरों पर सम्पर्क कर छह हजार मतदाताओं को मतदान के लिया प्रेरित

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 7:26 PM (IST)
1200 घरों पर सम्पर्क कर छह हजार मतदाताओं को मतदान के लिया प्रेरित
तेज प्रताप सिंह,गोंडा। जिले के मसकनवा बाजार में मां गायत्री रामसुख पाण्डेय पीजी कालेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में शनिवार को छात्रों ने गायत्री शक्ति पीठ परिसर में स्वक्षता अभियान चलाया। इस अवसर पर एक किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अनिरुद्ध कुमार प्रथम शिव कुमार चौबे एवं दीप नारायण को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा कोई भी मतदाता न छूटे अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं की संख्या एवं स्थिति की जानकारी ली गयी। इसमे बारह सौ घरों पर संपर्क किया गया व छह हजार मतदाताओं से मिलकर मतदान करने के प्रेरित किया गया। दूसरे सत्र में वर्तमान सामाजिक परिस्थितियां एवम् उनकी उपादेयता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि डा कृष्ण कुमार मिश्रा ने प्राचीन काल से वर्तमान समय तक के परिवर्तन पर अपना विचार रखा।विशिष्ट अतिथि राम चरित्र ने सामाजिक बुराई एवं उनके निदान पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत नाटक कव्वाली के माध्यम से सामाजिक बुराइयों की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर सरस्वती वर्मा नैंसी गुप्ता प्रगति गुप्ता लक्ष्मी कौशल विवेक दुबे अरुण पाठक अविनाश त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

[# यूपी चुनाव: बुंदेलखंड में भाजपा के लिए 2014 का इतिहास दोहराने की चुनौती]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement