इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह
सहमति पत्र मुख्य तौर पर प्रशिक्षण और कौशल विकास के लिए सामर्थ्य निर्माण
में विस्तार करने के लिए विषय मामलों के माहिरों के बढ़िया अमल और व्यस्तता
के आदान -प्रदान पर मूलभूत रूप में केंद्रित होगा। व्यापार, शिक्षा और
प्रौद्यौगिकी के प्रशिक्षण से व्यापारिक और सरकार के मिशन और टूर भी इसमें
सम्मिलन करने वालों के क्षेत्रों में आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा यह
सहमति पत्र नवीकरणीय और आपसी सहयोग के लिए संयुक्त अनुसंधान अवसरों और उभर
रही प्रौद्यौगिकी के लिए रणनीतिक परामर्श मुहैया करवाएगा।
भारतीय
और कैनेडियन समाज के पूरक स्वभाव का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कृषि
और इंजीनियरिंग जैसे अन्य द्विपक्षीय महत्ता के अहम क्षेत्रों में मौजूदा
सूचना प्रभावी तरीके से साझा करने की ज़रूरत पर जोर दिया जिससे समूचे विकास
को यकीनी बनाया जा सके। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दौरे पर आए कैनेडा के
मंत्री को कहा कि वह दोनों देशों के बीच और शिक्षा आदान -प्रदान प्रोग्रमों
का प्रबंध करने की संभावनाओं का पता लगाएं जिससे शिक्षा नीति निर्माताओं,
विद्यार्थियों और अध्यापकों के सीखने के मौकों में विस्तार किया जा सके।