रोजगार
प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार की
वचनबद्धता प्रकट करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने विभिन्न प्रांतीय नशा
रोकथाम प्रोग्रामों का जि़क्र किया जिनमें डैपो और बड्डी जैसे प्रोग्राम भी
शामिल हैं जो प्रभावित नौजवानों को मुख्य धारा में वापिस लाने के लिए
महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। राज्य सरकार ने 160 ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिक स्थापित
किये हैं जहां नशों से प्रभावित नौजवानों का प्रभावी इलाज करवाया जा रहा
है।
शिक्षा, बाग़बानी और कौशल विकास के क्षेत्रों में महारत और
प्रौद्यौगिकी के स्थानांतरण के द्वारा पंजाब की हर मदद करने और सहयोग देने
का दौरे पर आए कैनेडा के मंत्री ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया। मीटिंग
में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के मुख्य
प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, डायरैक्टर तकनीकी शिक्षा प्रवीण थिंद भी उपस्थित
थे। प्रतिनिधिमंडल में कौंसिल जनरल कैनेडा मिया येन भी थे।