sibiganj murder after robbery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीबीगंज में बदमाशों ने दुकानों में लूटपाट कर गोली मारी, युवक की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 4:55 PM (IST)
सीबीगंज में बदमाशों ने दुकानों में लूटपाट कर
गोली मारी, युवक की मौत
बरेली। बरेली सीबीगंज के परधौली इलाके में बेखौफ बदमाशों ने चार दुकानों में लूटपाट कर कोयले की टिकली बनाने वाली फैक्ट्री में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि परधौली निवासी महेन्द्र (40) फैक्ट्री के अन्दर सो रहा था। करीब आधी रात हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने फैक्ट्री के आगे बनी दुकानों में लूटपाट की। बताया जाता है कि दुकानों में लूटपाट की आहट होने पर युवक ने बदमाशों को ललकारा होगा। जिससे बदमाशों ने उसकी गोलीमारकर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह लोगों को लूटपाट व हत्या की जानकारी लगी। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ स्नेहलता, इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौक़े पर पहुंचे और छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिये बरेली भेज दिया। बताया जाता है कि बदमाश हत्या करने के बाद भी दुकानों से माल समेट ले गये। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement