khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 01:09 AM (IST)
करनाल। केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। प्राध्यापिकाओं ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में मिस फ्रेशर का खिताब छात्रा उर्वशी को मिला। जबकि मिस एलीगेंट रियाचौधरीए प्रथम रनर अप लतिका व द्वितीय रनर अप छात्रा शोभा को चुना गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डाण् सीडी कौशल रहे। उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने महाविद्यालय की छात्रा.परिषद की अध्यक्ष यशिकाए उपाध्यक्ष आकांक्षाए सह सचिव सिमरनए सचिव रुचिका को सम्मानित किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छात्रा नेहा ने हासिल किया। द्वितीय स्थान गुरप्रीत कौर व सिमरन और तृतीय स्थान कनिका व शिवानी ने हासिल किया। समूह नृत्य में भी छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।