SHO transfered who recovered weapens from SP leader,s red light car-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा नेता से पंगा लिया,कोतवाल जिला-बदर

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 12:03 PM (IST)
सपा नेता से पंगा लिया,कोतवाल जिला-बदर
सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी नेता और सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह के पति शिवकुमार सिंह की गाड़ी चेक करना और उससे असलहा रिकवरी करना कोतवाल वीपी सिंह को महंगा पड़ गया है। कोतवाल वीपी सिंह का दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया है। वीपी सिंह ने तीन दिन पहले ही शिवकुमार सिंह को असलहों के जखीरे के साथ पकड़ा था। इनमें अवैध पिस्टल भी थी। बाद में सपाइयों ने शिवकुमार को तो छुड़ा लिया था मगर उनके साथ के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अब कोतवाल के तबादले की खबर ने पुलिस के मनोबल को गिराने का काम किया है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement