SHO transfered who recovered weapens from SP leader,s red light car Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा नेता से पंगा लिया,कोतवाल जिला-बदर

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 12:05 PM (IST)
सपा नेता से पंगा लिया,कोतवाल जिला-बदर
शिवकुमार सिंह को लाल बत्ती लगी गाड़ी में घूमना महंगा पड़ा था। अपने तीन गाडिय़ों के काफिले के साथ घर से शहर आ रहे शिवकुमार सिंह को पुलिस ने रोक लिया था। लाल बत्ती लगी गाड़ी पर चलने के लिए वैध कागज न दिखा पाने से पुलिस ने उनकी गाड़ी पर लगी लाल बत्ती उतार ली। फिर पुलिस ने उनकी गाड़ी की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी में असलहे का जखीरा देख पुलिस वाले हैरान रह गए। आनन-फानन पुलिस ने गाडिय़ों को कब्जे में लिया और सबको लेकर कोतवाली आ गई। घंटों जांच पड़ताल हुई। जांच पड़ताल में अवैध असलहे के साथ तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। दरअसल, सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के पति शिव कुमार सिंह रविवार को लाल बत्ती लगी फॉच्र्यूनर गाड़ी से घर से किसी आयोजन में शामिल होने अपनी दो और गाडिय़ों के काफिले के साथ सुल्तानपुर शहर आ रहे थे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement