ships will be operated in yamuna between agra-delhi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली-आगरा के बीच चलेंगे जहाज:गडकरी

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 5:49 PM (IST)
दिल्ली-आगरा के बीच चलेंगे जहाज:गडकरी
मथुरा। काशी से हल्दिया के बीच गंगा में पानी के जहाज चलाने के बाद अब इन्हें दिल्ली से आगरा के बीच यमुना में चलाने की योजना है। भविष्य में यह माल ढुलाई के अलावा आवागमन का भी प्रमुख साधन होगा। ये कहना था केंद्रीय सडक,परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का। वे वृंदावन में बुधवार को नमामि गंगे के दूसरे चरण के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने यमुना में प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वृंदावन के क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने कहा कि भविष्य में दिल्ली से आगरा के बीच पानी के रास्ते व्यापार करने की योजना है। रास्ता भी सुगम होगा। जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement