मेरठ। भावनपुर थाना पुलिस को उस वक़्त बड़ी
कामयाबी हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस दो शातिर चोरो को मुठभेड़ के उपरान्त
गिरफ्तार कर लिया । हालांकि इनका एक साथी भागने में सफल हो गया। पकड़े गए
अभियुक्तों के पास से भारत सरकार सेवार्थ लिखी
नेम प्लेट लगी इंडिका कार सहित चोरी की दो कारें, एक मोटरसाईकिल
एंव तमंचा बरामद हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किये
दोनों अभियुक्त सौरभ और शाहदत्त एक वाहन चोर गैंग के सदस्य हैं । और ये गैंग इतने
शातिर हैं कि चार पहिया गाड़िया व दुपहिया वाहनों को चोरी करता था । आज मुखबिर की
सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो चोरो को गिरफ्तार कर लिया जबकि इनका एक साथी
भागने में सफल रहा । पकड़े गये शातिरो से पूछताछ कर इस गैंग के अन्य सदस्यों की भी
तलाश की जा रही है । भारत सरकार सेवार्थ की नेम प्लेट लगी गाडी भी चोरी की गई थी ,
और
इस कार को कहाँ इस्तेमाल किया जा रहा था इसकी भी जांच की जा रही है । पकडे गए
दोनों अभियुक्तो पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं ।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज