Advertisement
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के कन्वेंशन में उठाई जाएंगी कई मांगें

बैठक में आगामी 20 मई 2026 को रोहतक डिपो में होने वाले सांझा मोर्चा कन्वेंशन की तैयारियों की समीक्षा की गई। कन्वेंशन में प्रदेशभर से रोडवेज कर्मचारियों की भारी भागीदारी की उम्मीद है। कन्वेंशन के दौरान उठाई जाने वाली मुख्य मांगों में प्रमुख रुप से कर्मचारियों की बंद की गई EL छुट्टी को तुरंत बहाल करने की मांग।
रोडवेज में किसी भी रूप में निजीकरण पर पूर्ण रोक लगाने की मांग। विभाग में खाली पड़े पदों पर तुरंत पक्की भर्ती करने की मांग। कर्मचारियों की पदोन्नति समय पर करने की मांग शामिल हैं। दिनेश हुड्डा ने कहा कि ये माँगें रोडवेज कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और 20 मई का कन्वेंशन इन मांगों को लेकर निर्णायक साबित होगा। उन्होंने प्रदेश के सभी रोडवेज कर्मचारियों से कन्वेंशन में भारी संख्या में पहुंचकर एकजुटता दिखाने का आह्वान किया।
बैठक में सर्वश्री सुमेश कुंडू, मनजीत दलाल, संदीप, परकाशा, पालू, रमेश, अजय वीर, जगबीर, सुभाष, प्रदीप, मनदीप, रविन्द्र, सतेंदर, मनदीप, संत, सुमित, परवीन आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रोहतक
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


