Security beefed up in Pathankot after Pahalgam terror attack, armed forces patrolling-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 4:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पठानकोट में बढ़ाई गई सुरक्षा, आर्म्ड फोर्स कर रहे गश्त

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अप्रैल 2025 5:36 PM (IST)
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पठानकोट में बढ़ाई गई सुरक्षा, आर्म्ड फोर्स कर रहे गश्त
पठानकोट । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हमले के बाद बॉर्डर स्टेट पंजाब ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। पठानकोट एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस की गश्त बढ़ाने की बात कही। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब में सभी इंटर स्टेट नाके पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। जम्मू से आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। भारत-पाक सीमा से सटे बामियाल सेक्टर, जिसके साथ जम्मू के कई अंदरूनी रास्ते भी लगते है। वहां पर पठानकोट पुलिस की ओर से सभी अंदरूनी रास्तों पर बीती रात से ही गश्त बढ़ा दी गई है। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने मीडिया से बात करते हुए पहलगाम हमले की सख्त लहजे में निंदा की। उन्होंने कहा, "हमारे देश में दो समुदाय के बीच दरार डालने की कोशिश की गई है। लेकिन हम इतने कमजोर नहीं है कि अपना आपा खोकर आपस में लड़े। जम्मू-कश्मीर में लोकल लोगों ने भी हमले का बहुत ज्यादा विरोध किया है। हमने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, जो भी संवेदनशील इलाके हैं, वहां पर अपनी आर्म्ड यूनिट के साथ गश्त कर रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।"
उन्होंने बताया, "जम्मू कश्मीर से आने वाली गाड़ियां चाहे वह लिंक रास्तों से होकर पंजाब में दाखिल हो रही हैं या फिर नेशनल हाईवे से होते हुए माधोपुर के रास्ते पंजाब में दाखिल हो रही हैं, सभी की मुस्तैदी से चेकिंग की जा रही है, ताकि कोई भी इनका इस्तेमाल कर पठानकोट के रास्ते पंजाब में दाखिल न हो सके। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पर पुलिस नाके लगाकर बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की भी चेकि‍ंंग की जा रही है।"
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement