Advertisement
एवरेस्ट आश्रय स्थल का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया आकस्मिक निरीक्षण

इस अवसर पर दीपावली के पर्व को जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के लिए खुशियों भरा बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती रश्मि आर्य की पहल पर संगिनी ग्रुप, भीलवाड़ा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क एवं असुरक्षित स्थानों पर रहने वाले, भीख मांगने वाले, कचरा बीनने वाले, बाल श्रमिक एवं प्रताड़ित बच्चों को भी त्योहार की खुशियों में शामिल कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था।
इस दौरान श्रीमती पुष्पा मेहता (सिंगापुर) के सौजन्य से बच्चों को दीपावली के उपहार स्वरूप मिठाई, पटाखे एवं स्टेशनरी किट वितरित की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल के माध्यम से वंचित बच्चों को अपनत्व का एहसास कराने और उनके जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मंजू पोखरना, पुष्पा गोखरू, मनीषा खजांची, पुष्पा मेहता, ममता शर्मा, सुधा बुलिया सहित संगिनी ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


