khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 11:57 AM (IST)
लुधियाना । स्थानीय परिवहन विभाग ने शुक्रवार को स्कूल वाहनों को जांच का अभियान चलाया। इस दौरान जीएमटी स्कूल के बाहर वाहनों की जांच की गई। वहीं जिन स्कूली वाहनों में अनियमितताएं पाई गई उनके चालान काटे गए। परिवहन विभाग के मुताबिक ये शिकायत मिल रही थी कि स्कूल के बस चालक क्षमता से ज्यादा बच्चे बसों में बैठाते है। साथ ही स्कूल बसों की हालत भी खराब है।