उदयपुर। गो कथा वाचक एवं राष्ट्रीय चिंतक मोहम्मद फैज खान ने रविवार को गो रक्षा संकल्प समागम में गो माता को राष्ट्र गो माता घोषित करने की मांग की है। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा और हिंदू सनातन मंच द्वारा शहर के फतह स्कूल मैदान में आयोजित गोरक्षा संकल्प समागम मे फैज खान ने कहा कि कत्लखानों मे जा रही, गो माता को अगर बचाना है तो गोशाला खोलने से ज्यादा जरूरी है हर व्यक्ति अपने घर में गो माता को स्थान दे।