फरीदकोट। 10 नवंबर को बुलाए गए सरबत खालसा को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत रविवार को राज्य सरकार ने पंथक आगुओं की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसके चलते पंजाब पुलिस ने अलसुबह सिख धर्म प्रचारक बाबा अवतार सिंह साधा वाला को उनके गृह गांव साधा वाला के गुरुद्वारा श्रीतेग बहादुर सर से हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उन्हें किसी गुप्त जगह ले जाया गया है। साथ ही पुलिस की ओर से कई पंथक आगुओं को भी हिरासत में लेकर अलग अलग जगह ले जाया जा रहा है।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PICयह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...