Advertisement
समृद्ध भारत अभियान ने अग्निपीड़ितों को उपलब्ध कराई सहायता

महुआ गाँव की नट बस्ती में रहने वाले प्रमोद कुमार, कोतवाल एवं हेमा देवी के कच्चे घरों में अचानक आग लग गई। इस अग्नि दुर्घटना में कई लोग झुलस भी गये। अत्यन्त गरीब परिवारों के इन पीड़ित व्यक्तियों के इलाज के लिए पर्याप्त रकम भी नहीं थी। जिसकी सूचना पर समृद्ध भारत अभियान ने सभी झुलसे व्यक्तियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की तथा दैनिक उपयोग में काम आने वाले बिस्तर, कपड़े, राशन सामग्री, बर्तन आदि भी उपलब्ध कराये।
इस कच्ची बस्ती में अग्नि दुर्घटना की यह दूसरी घटना है। पहले भी संस्था ने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की थी। राहत सामग्री वितरण के अवसर पर संस्था के पुनीत गुप्ता, समाज सेवी रज्जन सिंह महुआ, अनिल गर्ग, विष्णु मित्तल, मंगतू सिंह, देवेन्द्र सिंह, भरत सिंह, बन्टू सिंह, सचिन सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने भी संस्था के साथ साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि वे भी इस नेक कार्य में पूरा सहयोग देंगे। ऐसे समय में आर्थिक सहयोग के साथ साथ संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय अपनत्व पीड़ित लोगों को राहत देने में मददगार साबित होता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


