Samridh Bharat Abhiyan presented gifts for the marriage of a poor girl-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समृद्ध भारत अभियान ने गरीब कन्या की शादी के लिए भेंट की उपहार सामग्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 4:18 PM (IST)
समृद्ध भारत अभियान ने गरीब कन्या की शादी के लिए भेंट की उपहार सामग्री
खास खबर। भरतपुर सामाजिक सरोकारों और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर कार्यरत समृद्ध भारत अभियान संस्था ने एक बार फिर मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए रूपवास तहसील के ग्राम खेड़िया जाट निवासी एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग प्रदान किया है।
संस्था की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या प्रीति के विवाह के अवसर पर साड़ियां, कपड़े, गृहस्थी का आवश्यक सामान, उपहार एवं अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई, ताकि बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके और परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना कम करना पड़े।
संस्था के निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि ग्राम खेड़िया जाट निवासी सोबरन सिंह का परिवार लंबे समय से आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा है। कुछ माह पूर्व परिवार के कच्चे मकानों में अचानक आग लग जाने से घर में रखा सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं एवं अन्य आवश्यक सामग्री जलकर नष्ट हो गई थी। इस अग्निकांड से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा था और परिवार के सामने पुनः सामान्य जीवन शुरू करने के साथ-साथ बच्चों के भविष्य को लेकर भी अनेक चुनौतियां खड़ी हो गई थीं।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर समृद्ध भारत अभियान ने तत्काल पीड़ित परिवार की मदद के लिए पहल की थी तथा परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई थी। इसके साथ ही परिवार की बेटी प्रीति की शिक्षा जारी रखने के उद्देश्य से संस्था की ओर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया था, ताकि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उसकी पढ़ाई प्रभावित न हो और वह अपने भविष्य को बेहतर बना सके।
गुप्ता ने कहा कि बेटी प्रीति के विवाह की जानकारी मिलने पर आगे आकर सहयोग किया। संस्था का प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी बेटी की खुशियों और सम्मानजनक विवाह के आड़े न आए। सहायता सामग्री का वितरण थानसिंह सिनसिनवार द्वारा किया गया। उन्होंने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सहयोग से न केवल पीड़ित परिवार को आर्थिक राहत मिलती है, बल्कि उनमें समाज के प्रति विश्वास और अपनत्व की भावना भी मजबूत होती है।
इस अवसर पर समृद्ध भारत अभियान के यूनिट हेड पुनीत गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी विष्णु मित्तल सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, परिवारजन एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने संस्था की इस मानवीय पहल की सराहना की।
समृद्ध भारत अभियान की यह पहल इस बात का उदाहरण है कि सामाजिक संस्थाओं का दायित्व केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय परिवारों के साथ खड़े होकर उनके जीवन में आशा, विश्वास और खुशियां लौटाना भी है। संस्था भविष्य में भी जरूरतमंद, वंचित एवं आपदा प्रभावित परिवारों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement