Salvaging move cows from accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गायों को सड़क हादसे से बचाने का सराहनीय कदम

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 7:23 PM (IST)
गायों को सड़क हादसे से बचाने का सराहनीय कदम
प्रतापगढ़। आए दिन सड़क हादसे में हो रही गायों की मौत के बाद एक युवक ने गायों को बचाने का संकल्प लिया है। युवक ने गायों के सींग पर लाल रेडियम लगाया है। ताकि वाहन चालक को पता चल सके कि सड़क पर गाय बैठी है। युवक के इस प्रयोग से हादसों पर भी रोक लग सकेगी। बसाड़ गांव निवासी इशहाक मोहम्मद इन दिनों प्राईवेट बसों को आगे बढ़ाने का काम किया करते हैं। लेकिन गायों की आए दिन हो रही दुर्घटना में मौत को रोकने के लिए मोहम्मद ने बसों के साथ गायों के सींगों पर रेडियम चिपकाया है। जिससे रातों में सड़को पर खड़ी रहने वाली गायें वाहनों की रोशनी में दिखाई दे सके। इशहाक मोहम्मद की इस पहल की आज चारों तरफ सराहना हो रही है और एक मुस्लिम होकर गायों के लिए किए इस कार्य की सभी ने प्रशंसा की है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement