Advertisement
ममता बनर्जी के बयान पर भड़के संत, कहा - 'वह पाकिस्तान के लिए कर रहीं काम'

जगतगुरु संतोष दास सतुआ बाबा ने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा, "दुनियाभर से लोग महापर्व में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में आ रहे हैं। वहां जो घटना घटी है, उस पर संत समाज और भारत के लोग दुखी हैं। मगर जिस तरह से राजनीतिक दल सियासत कर रहे हैं, वह सही नहीं है।"
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, हिंदू होकर भी मुसलमानों के लिए काम करती हैं। उनका हेड ऑफिस पाकिस्तान से कंट्रोल होता है। उन्हें ऐसे शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अखिलेश यादव भी हिंदू की चादर पहनकर मुसलमानों को वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं।
वहीं, छोटा अखाड़ा मैहर के महंत गंगा शरण महाराज ने ममता बनर्जी के बयान पर कहा, "महाकुंभ मेले को जिस तरह से राजनीतिक रूप दिया जा रहा है, वह गलत है। ममता बनर्जी की टिप्पणी निंदनीय है और जो लोग भी ऐसे बयान दे रहे हैं, उन्हें अपना धर्म परिवर्तन कर लेना चाहिए। मैं यही कहूंगा कि ममता बनर्जी को हाथ जोड़कर सभी सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


