khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 08:52 AM (IST)
कुरुक्षेत्र। बयानों से विवादों में रहने वाले कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 18 एच सी एस अधिकारियों में से 13 जाति विशेष के अधिकारियों की नियुक्ति की है जो दुखद है। सैनी के अनुसार सरकार ने दूसरी जातियों के लोगों को किस तरह अनदेखा किया है यह सामने है। सांसद ने कहा कि अगर जाति अनुपात की बात की जाये तो अनुपात के हिसाब से उस विशेष जाति के दो एच सी एस अधिकारी लगाये जाने थे लेकिन 18 एच सी एस अधिकारियों में से 13 अधिकारी लगाये जाना दर्शता है कि सरकार ने बाकि लोगों की योग्यता को दरकिनार किया है। वे अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कांग्रेस की खाट रैली पर निशाना साधते हुए कहा की ये खाट रैली कांग्रेस की खाट खड़ी करने का काम करेगी।