rss leader shoot in punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में खालिस्तान की दस्तक!

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 1:52 PM (IST)
पंजाब में खालिस्तान की दस्तक!
जालंधर। पंजाब में आतंक फिर से सिर उठाने की साजिश में जुट गया है। यहां आरएसएस के पंजाब सह-संघचालक और रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा पर बाजार में जानलेवा हमला हुआ है। हमले के पीछे खालिस्तानी स्लीपर सेल का हाथ होने की आशंका है। जालंधर में काले रंग की बाइक पर पीछा कर आए दो नकाबपोशों ने सडक़ पर उन्हें तीन गोलियां मारीं। उनकी हालत काफी गंभीर है। गोली लगने के बाद उन्हें जालंधर के पटेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रात दो बजे तक सर्जरी चल रही थी। दो गोलियां निकाल ली गई हैं। एक गोली लीवर के पास फंसी थी, जिससे बड़ी आंत और तिल्ली डैमेज हो गई है। इस वजह से ब्लीडिंग हुई।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement