khaskhabar.com: रविवार, 07 अगस्त 2016 09:10 AM (IST)
फल खरीदने आए थे
गगनेजा
अपनी पत्नी सुदेश के साथ फल खरीदने बाजार आए थे। उन्होंने यहां के
मखदूमपुरा में कार पार्क की थी। करीब 8 बजे फल लेकर पैदल ही कार की ओर जा
रहे थे, उसी वक्त उन पर फायरिंग की गई। फायरिंग के वक्त पत्नी उनके नजदीक
नहीं थीं। रूमाल से चेहरा ढंके आरोपियों ने गगनेजा के पेट में गोलियां
मारीं। एक गोली लीवर के पास लगी है। गोली मारने के बाद भाग रहे आरोपियों ने
जाम देखकर दो हवाई फायर भी किए।