झुंझुनूं(सूरजगढ़)। थाना क्षेत्र के जीणी गांव में बीती देर शाम चार लुटेरों ने अनाज व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर कुछ घंटों में ही आरोपियों धर दबोचने में सफलता प्राप्त कर ली। थाना अधिकारी राम मनोहर ने बताया कि थाना हमीरवास निवासी नंदा के बास निवासी बलकेश पुत्र सत्यवीर जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई वो पिकअप गाड़ी में मंडी से अनाज बेचकर दो लाख आठ हजार रुपए लेकर आ रहा था कि जीणी चौराहे स्थित शराब ठेके के पास लीलाराम नायक सहित आठ दस लोगों ने गाड़ी को रूकवाया। मारपीट करते हुए जबरदस्ती शराब ठेके बंद कर दिया और उसके दो लाख आठ हजार रुपए व मोबाइल लूट लिए। मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ दबिश दी गई और जीणी निवासी लीलाराम, जीणी निवासी विनोदकुमार, जीणी निवासी रामफल, काजड़ा बणी निवासी विकासकुमार को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पूछताछ चल रही है।
यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी
और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामलायह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना