khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 10:49 AM (IST)
चूरू। शहर के पंखा सर्किल पर हुए भीषण सडक हादसे में एक सैनिक सहित दो जनों की मौत हो गई। बीकानेर में तैनात सैनिक राधेश्याम और उसका साथी बाबूलाल उर्फ हरीप्रसाद मोटरसाईकिल पर सवार होकर तेज गति से जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।