Road accident in Bijnor: Two brothers died after being hit by a roadways bus, two children are critical-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजनौर में सड़क हादसा : रोडवेज बस की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत, दो बच्चे गंभीर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जून 2025 1:43 PM (IST)
बिजनौर में सड़क हादसा : रोडवेज बस की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत, दो बच्चे गंभीर
बिजनौर। थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के जिगरीवाला बाईपास पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement