Requested to vote by forming a human chain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानव श्रृंखला बनाकर किया वोट डालने का किया अनुरोध

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 4:31 PM (IST)
मानव श्रृंखला बनाकर किया वोट डालने का किया अनुरोध
डूंगरपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय डूंगरपुर के तत्वावधान में जिले के स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने स्वीप अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाकर विधानसभा उप चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। सी.ओ. स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि विधानसभा उप चुनाव में दिव्यांग एवं वृद्धजनों की सहायता के लिए सभी बूथों पर स्काउट गाइड दिव्यांग मित्र बनकर मतदान करवाने में सहायता प्रदान करेंगे। स्काउटर हितेश कुमार नायक ने बताया कि मतदान दिवस के दिन प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपना अमूल्य वोट देना चाहिए। कब यूनिट लीडर अल्पेश लोहार ने स्काउट गाइड से आह्वान करते हुए कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आपको अपने आसपास के सभी मतदाताओं को प्रेरित करना है और 13 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान करना है। इस अवसर पर स्काउटर पुरूषोतम पुरोहित, मोहनलाल पाटीदार, अनुप कुमार जैन, पंकज मेहता, भूपेन्द्र कुमार सोनी, कान्तिलाल कटारा, भूपेन्द्र रावल, रमण लाल पाटीदार, लक्ष्मण लाल रेबारी, हितेन्शु पुरोहित, अजय कुमार रावल, संजीव भगोरा, हेमेन्द्र पण्डया, गाइडर मुन्नी यादव, रंजा पाटीदार, उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement