कुरुक्षेत्र। जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष और उत्तरांचल संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने जम्मू कश्मीर के उरी क्षेत्र में हुए आंतकी हमले में मारे गए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी है। इसे लेकर जयराम विद्यापीठ, ट्रस्टियों, गीता जयंती आयोजन कमेटी के सदस्यों, जयराम संस्थाओं के कर्मचारियों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर जवानों की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। ब्रह्मचारी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा देश और सन्त समाज आंतकवादी हमले में मारे गए भारतीय सेना के जवानों के परिवारों के साथ है। उन्होंने देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान पर रोक लगाने और मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की।