उदयपुर। मोहर्रम की दसवीं तारीख को मुस्लिम समुदाय ने हजरत इमाम हुसैन को याद करते हुए बुधवार को यौमे आशुरा मनाया। इसको लेकर समुदाय के लोगों ने रोजे रखे और इबादत की। सबसे बड़ी पलटन मस्जिद के ताजियों सहित शहर के छोटे- बड़े ताजियों का जुलूस भी निकाला गया। इस मौके पर जहां मस्जिदों में महफिले मिलाद पढ़ी गई, वहीं इमाम और उलेमाओं ने इमाम हुसैन की शहादत के बारे में तकरीर और दुआ हुई। मोहर्रम पर सुबह पहले चरण में हरवेनजी का खुर्रा हाथीपोल से ताजियों का जुलूस रवाना हुआ जो घंटाघर, गणेशघाटी होते हुए पाडुंवाड़ी पहुंचा। जहां पर जुलूस में शामिल करीब बीस ताजियों व मेहंदियों को ठंडा किया गया।