Refresher training at the district headquarters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला मुख्यालय पर हुई रिफ्रेशर ट्रेनिंग

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 10:11 PM (IST)
जिला मुख्यालय पर हुई रिफ्रेशर ट्रेनिंग
धौलपुर। ई-विनकी कार्यप्रणाली समझाने और इसके उपयोग से सम्बन्धित शंकाओं का समाधान करने को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पर रिफ्रेशर ट्रेनिंग हुई। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस ट्रेनिंग में 22 कोल्ड चैन प्वाइन्ट्स के प्रभारी उपस्थित रहे। प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सीताराम मीणा ने बताया कि ई-विन एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर है। इसे फोन पर ई-विन सॉफ्टवेयर डाउनलोड और इन्सटाॅल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के परियोजना अधिकारी डॉ.कपिल कुमार सिंह ने बताया कि ई-विन मोबाइल एप्लीकेशन में अपडेट कर क्लाउड सर्वर पर अपडेट किया जाता है। जिसे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम प्रबन्धक ऑनलाइन डेशबोर्ड के जरिए देख सकते हैं। ये सिस्टम टीकों के स्टॉक के बारे में तत्काल सूचना देने के साथ ही टीकों के भण्डारण तापमान की निगरानी करने में भी मदद करता है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement