श्रीगंगानगर । गंगनहर में लगातार घट रहे पानी से परेशान किसानों ने एक बार फिर आंदोलन की बात कहीं। निर्धारित मात्रा से कम पानी चलने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मांग करी की सिंचाई विभाग ने जल्दी नहरों में पूरा पानी नहीं किया तो किसान एक बार फिर आंदोलन करेगें। किसानों ने बताया की गंगनहर में इन दिनों 2000 हजार क्यूसेक पानी शेयर के मुताबिक चलना चाहिए मगर पिछले कुछ दिनों से गंगनहर में लगातार 1300 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जिससे किसानों की कई नहरो की बारीया खाली जा रही है। वहीं किसानों ने आरोप लगाया की नहरो में निर्धारित मात्रा से कम पानी होने के कारण किसानों की पहले ही मुंग,ग्वार व कॉटन की फसल प्रभावित हुई ऐसे में अब अगर नहरो में पूरा पानी नही दिया गया तो आने वाली समय में सरसों की बुवाई नही हो पायेगी।जिससे किसान बर्बादी के कगार पर पहुच जाएगा।
उधर किसानों ने प्रदर्शन करने के बाद जिला कलेक्टर से अपनी पीड़ा सुनाई जिस पर कलेक्टर ने सिंचाई अधिकारियो से गंगनहर में पूरा पानी करवाने के निर्देश दिए.किसानों ने कलेक्टर को बताया की पानी के अभाव में उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए किसान मजदूर कांग्रेश के प्रदेश सचिव सलीम चोपदार ने जिला कलेक्टर से मांग करी की गंगनहर में लगातर पानी की आया रही गिरावट को रोक नही गया तो वे किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगें।