Readymade showroom raging fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेडिमेड शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 8:39 PM (IST)
रेडिमेड शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
अम्बाला। केंट के सौदागर बाजार में रविवार देर शाम एक आदर्श रेडीमेड शोरूम में भीषण आग लग गई। आदर्श इंपीरियम की चौथी मंजिल में लगी आग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चार दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। दीवाली का त्यौहार होने के चलते काफी माल दुकान में ही मंगवाकर रखा हुआ था। जो भी आग में जलकर राख हो गया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement