चिड़ावा। कस्बे के वार्ड नं. 24 स्थित ब्रह्म चैतन्य संस्थान के परशुराम भवन में विप्र समाज के चयनित प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान किया गया। जिनमें मुरारीलाल शर्मा, अरूणा शर्मा, स्वाति शर्मा व नियति शर्मा थी। ब्रह्म चैतन्य संस्थान चिड़ावा के उत्सव एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष विश्वनाथ अरड़ावतिया की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिड़ावा एसडीएम राजीव आचार्य थे। संस्थान के पदाधिकारी पूर्व चेयरमैन रामगोपाल मिश्र, शशिकांत शर्मा, सुशील शर्मा, विक्रम शर्मा ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। सत्येंद्र कौशिक, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, सुशील पदमपुरिया, रामावतार दायमा, राजन सहल ने अभिनंदन पत्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर अतिथियों का सम्मान किया। सतीश शर्मा ओजटूवाला, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सुनील पारीक झाबर, नरोत्तम अरड़ावतिया, अनिल शर्मा अनमोल, रविकांत पचेरीवाला ने अतिथियों का परंपरानुसार माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभांरभ पं. मुकेश पुजारी ने सभी अतिथियों का तिलकार्चन कर भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मंगलाचरण पं. मुकेश पुजारी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट लोकेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिका उपाध्यक्ष निरंजनलाल शर्मा, देवदत्त शर्मा, श्यामसुंदर पुजारी, संस्थान के महामंत्री राजेंद्र शर्मा, प्रमोद अरड़ावतिया, सुशील अरड़ावतिया, प्रदीप पुजारी, नवनीत शर्मा, सुशील शर्मा, पृथ्वीराम शर्मा, ईशान मिश्रा, रवि पुजारी सहित समाज के अनेक विप्रजन उपस्थित थे।