Rapid-Fire Shooting at Bus Stand in Bhikamkor Village, Phalodi; Youth Dies After Being Shot in the Head-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फलोदी में भीकमकोर गांव में बस स्टैंड पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की सिर में गोली लगने से मौत

khaskhabar.com: रविवार, 22 मार्च 2026 2:53 PM (IST)
फलोदी में भीकमकोर गांव में बस स्टैंड पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की सिर में गोली लगने से मौत
फलोदी। फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में भीकमकोर गांव में बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक युवक की गोलियों से हत्या करदी। एक के बाद एक युवक के गोलियां मारी। खून से लथपथ हालत में युवक जमीन पर गिर गया, तो बदमाशों ने पास जाकर सिर में गोली मार दी। तीनों बदमाश हेलमेट लगाकर आए थे। वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना भीखमकोर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार दोपहर 3 बजे बस स्टैंड पर रावलसिंह पातावत (26) खड़ा था। इसी बीच एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। युवकों ने वहां पहुंचते ही रावलसिंह को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
सूचना मिलते ही मतोड़ा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बस स्टैंड के आस-पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई है। हालांकि, फरार हमलावरों के बारे में पुलिस को अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement