Rangeela memory chess competition Started in Bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता: चालों से शुरू हुआ शह और मात का खेल

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 1:08 PM (IST)
रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता: चालों से शुरू हुआ शह और मात का खेल
बीकानेर। खेल लेखक एवं समीक्षक झंवर लाल व्यास रंगीला की स्मृति में रंगीला फाउण्डेशन के तत्वावधान में नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में प्रारम्भ शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग में बारह और सीनियर वर्ग में सात खिलाड़ी दो-दो अंक प्राप्त कर संयुक्त बढ़त पर रहे। जूनियर वर्ग में आदित्य पुरोहित, आदित्य जैन, लोकेश उपाध्याय, मयंक व्यास, आशीष पुरोहित, प्रमोद सिंह चैहान, राघव आचार्य, सागर छींपा, कमल सोनी, तुषार वर्मा, तुषार सुथार एवं गौरव ने पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबले जीतकर दो-दो अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में रामदेव चैधरी, प्रद्युम्न पुरोहित, प्रशांत पुरोहित, हिमांशु मारू, शिव शंकर बोहरा, एस.पी. शर्मा और मनोज जोशी दो-दो अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर रहे। इससे पहले बाड़मेर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन गोपाल व्यास तथा राजस्थान शतरंज संघ के एस. एल. हर्ष ने मोहरे चलाकर प्रतियोगिता की विधिवत शुरूआत की। इस अवसर पर व्यास ने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शतरंज, जीवन में आने वाली चुनौतियों से मुकाबला करने की सीख देता है। एडवोकेट हर्ष ने कहा कि बीकानेर के अनेक खिलाडिय़ों ने देश और दुनिया में सफलता का परचम लहराया है। प्रतियोगिता संयोजक एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता सीनियर एवं जूनियर वर्गों में खेली जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में कुल सात चक्र होंगे। अब्दुल शकुर सिसोदिया ने रंगीला के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मधुसूदन व्यास ने आभार जताया। इस अवसर पर संस्था के दुर्गाशंकर आचार्य, कन्हैयालाल आचार्य, पूर्व मिस्टर डेजर्ट राजेन्द्र व्यास, भैंरूरतन व्यास, गिरिराज व्यास, किशन कुमार, अनिरूद्ध आचार्य, रोहित व्यास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 82 वर्षीय सारस्वत ने चलाए मोहरे

[@ बीएसएनएल का तोहफा:144 रूपये में करें असीमित लोकल-एसटीडी कॉल ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement