बूंदी। नगर परिषद द्वारा आयोजित रामलीला में सांतवें दिन शुक्रवार रात्रि जटायु वध, शबरी आश्रम, सुग्रीव मित्रता, बाली वध के प्रसंग का मंचन हुआ। जब खरदूषण का रण में संहार हो जाता है तब सूर्पणखा रावण की सभा में जाती है और रावण को बनवास काट रहे राम-लक्ष्मण व सीता के बारे में बताती है। रावण मामा मारीच के पास जाकर सीता हरण की योजना के लिए सोने का हिरण बनने को कहता है। मामा के मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। रावण जोगी का वेष धारण कर छल से सीता हरण कर लेता है। गिद्ध जटायु रावण से लड़ते हुए मर जाता है। राम सूनी कुटिया को देखकर विलाप करते हुए शबरी के आश्रम में पहुंच जाते हैं। शबरी सुग्रीव से मिलने की बोलती है। राम मित्र सुग्रीव से हनुमान द्वारा सीता की खोज करने को बोलते हैं।