khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 10:55 AM (IST)
बून्दी। नगर परिषद की ओर से 12 दिवसीय रामलीला का शनिवार रात्रि को हुआ। रामलीला का शुभारंभ विधायक अशोक डोगरा के आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने की। सभापति महावीर मोदी व आयुक्त पंकज मंगल ने अथितियों को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात अतिथियों ने गणेश पूजन व रामचरित्र मानस की आरती उतारी।