Ramgopal yadav post will remain same in samajwadi party-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामगोपाल यादव की सपा में वापसी,महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रहेंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 11:04 AM (IST)
रामगोपाल यादव की सपा में वापसी,महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रहेंगे
दिल्ली। समाजवादी पार्टी से निष्कासित रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने ये ऐलान किया है।उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए हाल ही में पार्टी में वापस आए राज्य सभा सांसद अमर सिंह को शामिल कर लिया। पार्टी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुलायम सिंह यादव पूर्व की भांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि रामगोपाल यादव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के साथ मुख्य प्रवक्ता की भूमिका में रहेंगे। पश्चिम बंगाल के किरण मय नंदा को पार्टी का एकमात्र उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिवों में रामगोपाल यादव के अलावा मोहम्मद आजम खां, रवि प्रकाश वर्मा, नरेश अग्रवाल, विश्वंभर प्रसाद निषाद और सुरेन्द्र नागर शामिल हैं जबकि कोषाध्यक्ष का दायित्च राज्यसभा सांसद संजय सेठ को दिया गया है। यह भी पढ़े : खास खबरExclusive:संसद का शीतकालीन सत्र रहेगा गर्म यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement