khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 5:10 PM (IST)
कोटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा मंगलवार को कोटा में निकाली गई। जिसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किया। गौरतलब है कि रमन सिंह एक दिवसीय यात्रा पर कोटा पहुंचे हुए है। शहर के अलग अलग इलाकों से निकाली गई तिरंगा यात्राओं का रायपुरा चौराहे पर समागम हुआ। यहां से तिरंगा यात्रा कैथुन के लिये रवाना हुई।