Advertisement
महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर रजनी तिवारी का सपा पर हमला, बोलीं- यही है पार्टी का चाल-चरित्र

रजनी तिवारी ने कहा, "महिलाओं के प्रति इस तरह की टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वहां न तो देश तरक्की कर सकता है और न ही प्रदेश। यह बेहद अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार के 12 वर्ष अत्यंत सफल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता के लिए बिना रुके और बिना थके निरंतर कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार विकास और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। मैं प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं और आशा करती हूं कि उनका नेतृत्व हमें इसी प्रकार मिलता रहे, ताकि हमारा प्रदेश और देश निरंतर उन्नति करता रहे।"
नीट के अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिए जाने के निर्णय पर उन्होंने कहा, "युवाओं के हित में यह फैसला है। हमारे युवा आगे बढ़ें और अपनी तरक्की करते रहें, उसी से हमारा देश भी तरक्की करेगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हरदोई
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


