Advertisement
हरदोई से गिरफ्तार हुआ 'काली सरकार', आर्मी की तरह ड्रेस पहनकर लगाता था 'दिव्य दरबार'

सीओ नगर हरदोई अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना कोतवाली शहर के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला पुत्र मायारा, निवासी चौहान थोक, के खिलाफ कोर्ट से वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, प्रदीप शुक्ला के खिलाफ पहला मामला साल 1993 में दर्ज हुआ था। यह मुकदमा आयुध अधिनियम की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया था। इसी साल उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आईपीसी की धारा 394, 397 और 411 लगाई गई। इसके अलावा, साल 1998 में आईपीसी की धारा 324 के तहत भी मामला दर्ज हुआ था। इन पुराने मामलों में आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसी वजह से उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हरदोई
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


