Advertisement
राजस्थान: बारां में करंट लगने से एक साल की बच्ची समेत तीन बहनों की मौत

सदर पुलिस स्टेशन के अधिकारी नवल किशोर मीणा के अनुसार, लड़कियों के पिता मदनलाल सहरिया मध्य प्रदेश के गुना जिले के सिरसी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले करनावता गांव के रहने वाले हैं। वह फतेहपुर में एक किसान के यहां खेत मजदूर के तौर पर काम करते हैं और अपने परिवार के साथ खेत पर ही रह रहे थे।
पुलिस ने कहा कि शुरुआत जानकारी से पता चलता है कि कूलर में बिजली की खराबी के कारण यह हादसा हुआ होगा, जिससे लड़कियां उपकरण के संपर्क में आ गईं। जब परिवार के सदस्य काम से लौटे तो उन्होंने तीनों लड़कियों को बेसुध पाया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को अस्पताल ले जाने में मदद की।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने लड़कियों की जांच की और तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बारां के सब-डिविजनल ऑफिसर रामावतार मीणा ने बताया कि मौत की सूचना मिलने के बाद प्रशासन अस्पताल पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिवार को सौंप दिए गए। शवों को उनके पैतृक गांव ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।
प्रशासन ने बिजली का करंट लगने की घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। सब-डिविजनल ऑफिसर ने कहा कि सरकार नियमों के अनुसार पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देगी। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बारां
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


