Advertisement
राजस्थान इंटेलिजेंस की कार्रवाई : जैसलमेर के नाचना से आईएसआई (ISI) एजेंट गिरफ्तार, दुकान की आड़ में कर रहा था सेना व बीएसएफ की जासूसी

पाक हैंडलर्स ने उसे बॉर्डर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर दुकान खोलने का टास्क दिया था। मुस्ताक उसी दुकान की आड़ में वहां से गुजरने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारतीय सेना के वाहनों व जवानों के मूवमेंट (गतिविधियों) पर पैनी नजर रखता था। वह इन सैन्य गतिविधियों के वीडियो और फोटोग्राफ्स बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर्स को सोशल मीडिया के जरिए साझा करता था।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी मुस्ताक अली पैसों के प्रलोभन में आकर राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाली अत्यंत गोपनीय एवं सामरिक महत्व की सूचनाएं भी एकत्रित कर पाक एजेंसी को उपलब्ध करवा रहा था। पैसों के बदले देश की सुरक्षा से समझौता करने और जासूसी गतिविधियों में संलिप्तता पूरी तरह प्रमाणित पाए जाने पर राजस्थान इंटेलिजेंस ने आरोपी के खिलाफ 'शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923' (Official Secrets Act 1923) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा एजेंसियां अब उसके नेटवर्क और उसे फंडिंग करने वाले अन्य जरियों की तलाश में जुटी हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जैसलमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


