जयपुर सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती
वसुन्धरा राजे ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए
राज्य सरकार ने कई ऎतिहासिक नवाचार किए हैं। जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई
है। पहली बार रिकॉर्ड 15 लाख विद्यार्थियों का
नामांकन बढ़ा है। अब राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बन
गया है।
श्रीमती राजे सोमवार को शिक्षक दिवस पर जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि
सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी विद्यालयों से बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य
में शिक्षा के क्षेत्र में गत 60 सालों
में जो नहीं हुआ वह हमने गत दो वर्षों में कर दिखाया है।
एकीकरण करने वाला राजस्थान
पहला राज्य