Advertisement
राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल बना-राजे

मॉडल स्कूलों में मिल रही क्वालिटी एजूकेशन मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी पंचायत समितियों में स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूलों की स्थापना की गई है। सीबीएसई पैटर्न के इन विद्यालयों में अच्छी प्रयोगशालाएं, अच्छे क्लास रूम्स और खेल मैदान हैं। इससे विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की शिक्षा सुविधा मिल रही है ताकि वे प्रतिस्पर्धा में किसी से पीछे नहीं रहें। मुख्यमंत्री ने लंदन का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे स्कूल ऎसे हो, जहां राजनेता, अधिकारियों, छोटे कर्मचारियों तथा गरीब के बच्चे सरकारी स्कूलों में एक ही छत के नीचे पढ़ें।
विद्यालय और शिक्षकों की सूचना ऑनलाइन उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं शिक्षकों की समस्त सूचना को पहली बार शाला दर्पण एवं शाला दर्शन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन हुई है। शिक्षण एवं अध्ययन सामग्री भी ई-ज्ञान पोर्टल पर उपलब्ध है। स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल लर्निंग सोल्यूशन रूम और 7 हजार विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना की गई है। दो हजार विद्यालयों मेेंं गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी के लिए सेटेलाइट क्लासेज संचालित की जा रही हैं।
Advertisement
जयपुर
Advertisement
से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




