लखनऊ।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि पीएम मोदी अपनी सुरक्षा हटा दें तो पता नहीं जनता क्या हाल करेगी? राजबब्बर ने नोटबंदी को लेकर जनता की परेशानी को लेकर ये आपत्तिजनक बयान दिया है।