बीकानेर। शहर में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। ग्यारह बजे बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से लोग भी हैरत में पड़ गए, क्योंकि ये मौसम बारिश का नहीं है। बारिश भी शुरू होने के बाद काफी देर तक चलती रही। जिससे कई जगहों पर पानी जमा हो गया। हालांकि पिछले कई दिनों से तापमान में गिरावट थी मगर फिर भी दोपहर के वक्त गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन, बुधवार को बरसात ने तापमान को और गिराकर मौसम को खुशनुमा कर दिया।