हापुड़ में एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के गोदाम में आज उस वक्त दहशत फैल गई जब
अचानक अजगर निकल आया। लंबे अजगर ने खरगोश का शिकार कर रखा था। ये पालतू खरगोश था।
अजगर के खरगोश को निवाला बनाने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस और वन विभाग
की टीम को सूचना दी गई।