Advertisement
पंजाब : अज्ञात हमलावरों ने पूर्व पार्षद पर की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी (एसएचओ) वरुण कुमार ने बताया कि शहीद भगत सिंह नगर से फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में सामने आया कि पूर्व पार्षद नरेंदरपाल सिंह सिद्धू पर गोली चलाई गई है। उन्होंने बताया कि घायल की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
एसएचओ ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला व्यक्तिगत रंजिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
दूसरी तरफ, स्थानीय लोग पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मोगा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


