Advertisement
पंजाब चुनाव 2027 : तरन तारन जिले की चारों सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा

खेमकरण : 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सरवन सिंह धुन विजयी हुए थे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा को 11,882 वोटों के अंतर से मात दी थी। सरवन सिंह धुन को 64,541 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे विरसा सिंह वल्टोहा को 52,659 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुखपाल सिंह भुल्लर थे, उनको 28,859 वोट मिले थे।
पट्टी : पिछले चुनाव में यहां से लालजीत सिंह भुल्लर की जीत हुई थी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी आदेश प्रताप सिंह कैरों को 10,999 मतों के अंतर से हराया था। लालजीत सिंह भुल्लर को 57,323 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे आदेश प्रताप सिंह कैरों को 46,324 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी हरमिंदर सिंह थे, उनको 33,009 वोट मिले थे।
श्री खडूर साहिब : 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनजिंदर सिंह लालपुरा की जीत हुई थी। उन्होंने कांग्रेस के रमनजीत सिंह साहोता सिक्की को 16,491 वोटों के अंतर से हराया था। 'आप' के मनजिंदर सिंह लालपुरा को 55,756 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के रमनजीत सिंह साहोता को 39,265 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा थे, उनको 38,532 मत मिले थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


