Advertisement
पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट

उन्होंने कहा कि इसमें नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। यह पार्टी मेहनत करने वाले को खोज लेती है। हमारे यहां कोई कोटा सिस्टम नहीं है। यहां कोई सिफारिश नहीं चलती है। यहां सिर्फ काम चलता है। हम उन लोगों को टिकट दे रहे हैं जो लोगों के लिए काम करते हैं।
पार्टी की दूसरी लिस्ट के अनुसार, सुजानपुर से स्वर्ण एस. सलारिया, पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल, दीना नगर से शमशेर सिंह, कादियां से गुरइकबाल सिंह महल, फतेहगढ़ चूड़ियां से हरजोबनजीत सिंह रंधावा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा राजा सांसी से सोनिया मान, मजीठा से तलबीर सिंह गिल, अमृतसर उत्तर से करमजीत सिंह रिंटू, पट्टी से जसकंवर सिंह गिल, भुलत्थ से एडवोकेट हरसिमरन सिंह, कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा और फगवाड़ा और डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
वहीं फिल्लौर से हरजोत कौर लोहटिया, शाहकोट से बलवीर सिंह पाला जलालपुर, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर उत्तर से विनीत धीर, जालंधर कैंट से दीपक बाली, आदमपुर से पवन कुमार टीनू, मुकेरियां से सरबजोत सिंह साबी, नवांशहर- रॉबी कंग, चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी, खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी, दाखा से डॉ. केएनएस कंग, जगराओं से सरवजीत कौर मानुके, अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा, बल्लूआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, लंबी से रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां, बठिंडा ग्रामीण से गोपाल सिंह, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर, शुतराना से वनिंदर कौर लूम्बा अपने प्रतिद्वंद्वी से दो-दो हाथ करेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


